20
Aug
2026
College Event
माननीय कुलपति महोदय प्रो. संजय कुमार चौधरी ने महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका 'पल्लव प्रकाश' का विधिवत विमोचन किया।
Event Date
20 August 2026
About The Event
Event Details
माननीय कुलपति महोदय प्रो. संजय कुमार चौधरी ने महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका 'पल्लव प्रकाश' का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने पत्रिका के प्रकाशन की सराहना करते हुए कहा कि महाविद्यालयीन पत्रिकाएँ विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सृजनात्मक प्रतिभा, शोध-अभिरुचि तथा साहित्यिक चेतना को अभिव्यक्ति प्रदान करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने शोध, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण अकादमिक लेखन को समय की आवश्यकता बताते हुए सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को अधिकाधिक शोधपत्र प्रकाशित करने तथा ज्ञान-सृजन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
