Event Details

College Events & Activities

हरित भविष्य की ओर एक सार्थक कदम 🌱 अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर वृक्षारोपण कार्यक्रम।
21 Aug 2026
College Event

हरित भविष्य की ओर एक सार्थक कदम 🌱 अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर वृक्षारोपण कार्यक्रम।

Event Date 21 August 2026
About The Event

Event Details

"हरित भविष्य की ओर एक सार्थक कदम 🌱
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर वृक्षारोपण कार्यक्रम।"

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन : 
महाकवि कालिदास सूर्यदेव महाविद्यालय, त्रिमुहान, चंदौना
दिनांक : 20 जून 2026
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर महाकवि कालिदास सूर्यदेव महाविद्यालय, त्रिमुहान, चंदौना में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के संकल्प को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अपराह्न 01:00 बजे महाविद्यालय प्रांगण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मियों एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर माननीय कुलपति महोदय प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० सिद्धार्थ शंकर सिंह ने गायत्री महामंत्र के उच्चारण के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति संवर्धन तथा सतत विकास के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरणीय दायित्व ही नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। यह प्रथम चरण है, हम इसे वन महोत्सव एवं ग्रीन एडिटिंग के रूप में विस्तारित करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं l
इस पुनीत अवसर पर डॉ० आफताब आलम, डॉ० ज्योतीन्द्र कुमार, डॉ० जय प्रकाश झा, डॉ० ओम प्रकाश प्रभाकर, श्री राकेश कुमार, श्री रविरंजन, श्री हरिकिशोर एवं श्री किशन सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षकेत्तर कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण हेतु अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण, वृक्ष संवर्धन एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।