पर्यावरण जागरूकता
17 September 2026
एमकेएस चंदौना महाविद्यालय में ओजोन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
ओजोन दिवस के अवसर पर एमकेएस चंदौना महाविद्यालय में वायुमंडलीय सुधार और मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को ओजोन परत संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
ओजोन दिवस के अवसर पर बुधवार को एमकेएस चंदौना महाविद्यालय में वायुमंडलीय सुधार और मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को ओजोन परत के संरक्षण, वायुमंडलीय संतुलन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई।
मुख्य वक्ता डॉ. सार्थक मल्होत्रा ने मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अंतरराष्ट्रीय सहयोग का महत्वपूर्ण उदाहरण बताते हुए छात्रों से पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. सिद्धार्थ शंकर सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक दिवस तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक व्यक्ति की सतत जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने व दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल व्यवहार अपनाने की अपील की।
इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।